फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरिद में शाला प्रवेश उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 5 जुलाई दिन बुधवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति विशिष्ट अतिथि गेंदराम साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी व मां भारती की पूजा अर्चना के साथ माता सरस्वती का वंदना कर किया गया। नवीन शिक्षा सत्र 2023 के आरंभ के साथ समस्त अतिथियों का पुष्प एवं तिलक लगाकर तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना के अंतर्गत नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक तथा नवमी की छात्राओं को सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री साहू के द्वारा शासन की योजनाओं को बच्चों को बता कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। और उन्हें प्रविण्य सूची में अपना नाम स्थान बनाकर हेलीकॉप्टर राइड का आनंद प्राप्त किया जा सकता है। उसके लिए मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा गया। विशिष्ट अतिथि श्री यदु के द्वारा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य पीएस ध्रुव ने अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए एवं विद्यार्थी जीवन में सभी शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन दीप्ति श्रीवास्तव व्याख्याता द्वारा किया गया। मंच का संचालन एच डडसेना एवं एम लिएमजे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पालक सदस्य के रूप में डागेश्वरी साहू तोमीन ध्रुव गंगा निषाद लोकेश्वरी निषाद प्रमिला यादव कन्हैया सिन्हा एवं गोपाल साहू सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राचार्य पीएस ध्रुव एवं अन्य स्टॉफ एच यदु, ए साहु, वाई दीवान, ए साहु, डी ध्रुव, एम ध्रुव, एस देशलहरे, टी चंद्रवंशी, आर ध्रुवा, के ध्रुव, जी यदु का विशेष योगदान रहा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version