विधायक ने गेड़ी चढ़कर दौड़ में लिया भाग, प्रतिभागियों का किया उत्साह वर्धन

रितेश पटेल

कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)। गुरुवार को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय खेलों के समापन अवसर पर विधायक मोहन मरकाम पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेलो में हिस्सा लिया। लोगों को गेड़ी में चलकर दौड़ लगाते देख विधायक ने भी गेड़ी चढ़कर दौड़ लगाई। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम चित्रकान्त चार्ली ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि कैलास पोयाम, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष मनोज  सेठिया, शाकम्बरी बोर्ड के सदस्य अनुराग पटेल, जनपद सीईओ भूपेंद्र जोशी, नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे, जनप्रतिनिधि तरुण गोलछा, झुमुक दीवान, योगेंद्र पोयाम, कामदेव कोर्राम, शांति पांडे, मोहम्मद यासीन, इरशाद खान, गीतेश गांधी, रितेश पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न ग्रामों से आये प्रतिभागी शामिल हुए। विधायक ने इस अवसर पर प्रतिभागियों से मिल कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया खेल ओलंपिक के माध्यम से पारम्परिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे हमारे स्थानीय प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल रहा है। इन खेलों में बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी एक साथ आकर खेल रहे हैं जिससे गांवों में उत्सव जैसा माहौल नजर आता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला स्तरीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन हेतु विजेताओं को बधाई दी।

कोण्डागांव में 02 से 10 नवम्बर तक आयोजित विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में सभी ग्राम पंचायतों की टीमों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विधायक द्वारा सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरिय खेलों का आयोजन 17 नवम्बर से 26 नवम्बर के मध्य आयोजित किया जायेगा जिसके पश्चात संभाग एवं राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version