मैनपुर (गंगा प्रकाश)। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्जा माफी बोनस गोबर खरीदी युवाओं को नौकरी आदिवासियो की हजारों एकड़ जमीन की वापसी एवम् राम वनगमन पथ निर्माण जैसे अन्य विकास कार्य को बीजेपी चुनौति नही दे सकती इसलिए छत्तीसगढ मे अपनी ज़मीन खोए लोग अब झूठ का पुलिंदा के साहारे प्रदेष के करोड़ों लोगो के बीच पहुंचने की असफल प्रयास करते आरोप पत्र जारी कर रही हैं लेकिन यह आरोप पत्र सीधा सीधा किसान यूवा मजदुर महिलाएं के खिलाफ़ है क्योंकि इन वर्गों के विकास के लिए भूपेश बघेल ने कोई कसर नही छोड़ा है और ऐसे विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के 200 से अधिक जगहों ईडी आईटी के द्वारा छापा भी मरवाया लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंग साहु ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोप पत्र जारी करने के बाद कहा इसके अलावा साहु ने यह भी बताया की भाजपा आलाकमान ने पहले से भाप चुकी है की प्रदेश में पुनः भूपेश बघेल की सरकार स्थापित हो रही है इसलिए बौखलाए बीजेपी के केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ में घूम घूम कर जमीन तलाशने में जुटी है लेकिन क़रीब करीब 3 करोड़ लोग बीजेपी की कथनी और कांग्रेस की करनी से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके तभी भाजपा के नेताओ को पूरी तरह नकार दिया है मतलब शत प्रतिशत लोगो का भरोसा जितने मे कांग्रेस सफल हुई हैं तभी पिछले विधानसभा की तुलना इस बार काफी ज्यादा लोगो का समर्थन मिलेगा बकायदा इसके लिए जनता ने कमर कस लिया है 

बीजेपी के नेता भी भूपेश की योजना से प्राभावित

ज़िला अध्यक्ष भावसिंग ने आगे यह भी कहा की बिंद्रानवागढ़ सहित पुरे प्रदेश में जिस तरह बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता और नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस प्रवेश कर रहें वह भूपेश बघेल के योजना की बदौलत हो पाया है  क्योंकि ऐसे सभी को कर्जा माफी बोनस के अलावा सभी योजना से मालामाल हुए हैं इसके अलावा छत्तीसगढ़ की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं क्योंकि किसान मजदूर युवा महिलाओं को सुरक्षा सहित तमाम कार्य कांग्रेस ही कर सकती है तभी आम लोग भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर है जिसका परिणाम भी चुनाव में देखने को मिलेगा 

बड़े बड़े घोटाले बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ़ कुछ नहीं 

भावसिंग साहु तत्कालीन सरकार में हुए नान घोटाला पनामा घोटाला सहित बड़े-बड़े घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार पर ऐसी कोई बड़ा घोटाला का आरोप तक नही लग पाया है इससे प्रदेश की जनता अच्छी तरह वाकिफ भी है ऐसे बीजेपी जितने भी हथकंडे अपनाकर भूपेश बघेल सरकार को सलाम करने की कोशिश करेगी उतना मुंह की खाएगी क्योंकि कांग्रेस समर्पण भाव के लोगो की सेवा करते उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है शायद यही वजह है की सरकार को कमजोर करने के लिए कई तरह का असफल मार्ग अपनाया गया चाहे झूठी आरोपों के साहारे हो या फिर ईडी आईटी के माध्यम से मगर भाजपाई भूल गए की कांग्रेसी गोरी से नही डरे तो घोटालेबाज कैसे डर सकती हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version