बलौदाबाजार ( गंगा प्रकाश)। विकास पुरुष के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ के कसडोल विधानसभा में अपना एक अलग नाम स्थापित करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल नए साल के पहले तारीख रविवार को कसडोल विधानसभा के ग्राम पीपरछेड़ी, मूढ़ीपार, सुकदा एवं पुटपुरा में आयोजित नवधा रामायण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रोता समाज एवं रामायण स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आस्था के केंद्र हैं कलयुग केवल नाम अधारा सुमर सुमर नर उतरही पारा कलयुग में केवल भगवान श्री रामचंद्र का नाम ही इस भवसागर से पार उतरने के लिए सार है। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे। बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था। श्रीराम को हिन्दू धर्म के महानतम देवताओं की श्रेणी में गिना जाता है। वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है। उन्होंने विनम्रता, मर्यादा, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण संसार के सामने प्रस्तुत किया है। नवधा रामायण स्थल पहुंचने पर अग्रवाल द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र माता जानकी लक्ष्मण हनुमान का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की एवं नव वर्ष 2023 की सभी नागरिकों को बधाई दी। ग्राम में पहुंचने पर अग्रवाल का ग्राम के नागरिकों द्वारा फूल मालाओं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया आज के इस अवसर पर ग्राम पीपरछेड़ी में सरपंच मांगसिंह निर्मलकर उपसरपंच कमलनारायण यादव गौर सिंह निषाद चंद्रिका पटेल सोना राम यादव हनुमान सिंह रजक सुननालाल पटेल बुधान सिंह ध्रुव महिला स्व सहायता समूह के श्रीमती फूलबाई पैकरा आनंद बाई पैकरा मुन्नी बाई सेन मोहन पटेल सूर्या पैकरा ग्राम मुढिपार में संतराम पैकरा अध्यक्ष झुमुक लाल उपाध्यक्ष सकट राम संरक्षक नारायण पैकरा ग्राम प्रमुख सरपंच श्रीमती धन भाई पटेल सरपंच प्रतिनिधि नेमीचंद पटेल राम प्रसाद चौहान ग्राम सुकदा के उभेराम चौहान श्रीमती मालती बाई चौहान श्रीमती बूंदी भाई चौहान ग्राम अर्जुनी से रामदयाल ध्रुव जीवनलाल कन्नौजे फनी देव पटेल भूपेंद्र पटेल छगन ध्रुव राजकुमार यादव ग्राम सुकदा में ग्राम पेपर खेड़ी के सरपंच मानसिंह निर्मलकर चंद्रिका पटेल सोनाराम यादव गौर सिंह निषाद ग्राम प्रमुख कार्तिक राम पैकरा दिलीप सिंह चौहान रामायण समिति के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खैरवार उपसरपंच सोहनलाल पैकरा रामदयाल पैकरा स्व सहायता समूह के राधिकाबाई पैकरा रामशिला बाई पैकरा ग्राम के पंच गंगोत्री भाई पैकरा गौतम खैरवार ललिता बाई चारण मंच संचालक रामनाथ ध्रुव सहित भारी संख्या में ग्राम पीपरछेड़ी, मुढिपार, सुकदा, पुटपुरा के नागरिक गढ़ भारी संख्या में उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम हमारे आस्था के केंद्र हैं -विकास पुरुष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
