पाण्डुका क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुची कलश

पाण्डुका (गंगा प्रकाश)।:- अयोध्या से निमंत्रण स्वरूप पहुंची पूजित अक्षत कलश यात्रा गावों में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।वही फूलो से सुसज्जित अक्षत कलश पाण्डुका के गायत्री मंदिर से अनेक गांवों में अक्षत कलश का वितरण किया गया जिसको लेकर गांवों में जोरसोर से तैयारी किया गया था वही गांव पहुचने पर ग्रामीण सनातन प्रेमियों ने बाजे गाजे के साथ पुष्पवर्षा कर नगर भ्रमण कर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें ग्राम मुरमुरा में शीतला मंदिर से होते हुए नगर भ्रमण कर हनुमान मंदिर कि ओर ले जाया गया और इस यात्रा में गांव के छोटे छोटे बच्चे तथा महिलाएं पुरुष उत्साहीत होकर भाग लिया गया। क्षेत्र के मुरमुरा,रजनकटा,अतरमरा,कुम्हरमरा,सड़कडा़,कुटेना,खटटी, सहित आदि गांवों में अक्षत कलश का नगर भ्रमण कर भव्य स्वागत किया गया।22 जनवरी को आयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमंत्रण स्वरूप अक्षत कलश को सिर पर रखने उत्साहित रहे तथा आयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन हर सनातनी की वर्षो पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है,जिसको लेकर सिर्फ आयोध्या ही नही बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है और हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version