संदीप दुबे
भैयाथान (गंगा प्रकाश)।-  
भटगांव विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व आम सभा का आयोजन स्थानीय मंगल भवन परिसर में सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव पूर्व सांसद लखनलाल साहू पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाने व छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए यह संकल्प सभा है।क्योंकि दलों को हर 5 वर्षों में चुनाव में जाना होता है जहां जनता सरकार बनाती है और उतारती भी है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार नहीं अपितु सेवाभाव के लिए सरकार चलाती है यही कारण है कि कई प्रांतों में 15 से 20 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद  मिलता रहता है।विगत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए साम दाम दण्ड भेद सहित सभी हथकंडे अपनाए।क्योंकि उन दिनों कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही थी यही कारण है कि सत्ता हासिल करने के लिए लोक लुभावन घोषणा पत्र तैयार कर जनता के साथ षणयंत्र की।इस षणायंत्र में जहां जनता सहित पार्टी के लोग भी अछूते नहीं रहे।उन्होंने सिंहदेव की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां के बड़े नेता भी कांग्रेस पार्टी के शिकार हो गए। जबकि कांग्रेस को सरकार में लाने में अहम भूमिका थी।उन्होंने सिंहदेव समर्थकों के नारे को दोहराते हुए कहा कि अब छग भी डोल रहा है और बाबा भी डोल रहे हैं।अब तो जनता को यह महसूस होने लगा कि भूपेश बघेल की सरकार पूरे प्रदेश का गुड़ गोबर कर दिया।अब तो जनता आगामी दिसंबर माह में कांग्रेस को गोबर बिनने के लिए मजबूर कर देंगे।
उन्होंने प्रधान मंत्री फसल बीमा राशि मशीरा के किसानो का जमीन वापसी व चारा घोटाला का जिक्र करते हुए कहा कि यह घोटाले इनके संरक्षण में हुए हैं इसमें इनको किसानो का हित नही दिखता है।

सभा को सम्बोधित करते हुए बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भाजपा कांग्रेस के कार्यपद्धति के अंतर को बताते हुए कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार में 60 वर्ष रही लेकिन छ ग राज्य बनाने की मांग को अनसुना करती रही जबकि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पूर्ण बहुमत की सरकार न होते हुए भी छ ग राज्य बनाया। वही डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही पूरे प्रदेश से गरीबी,भुखमरी,पलायन और नक्सलवाद को दूर किया।उनके कार्यकाल में पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण रहा।

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भूपेश सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए 16 लाख परिवार के आवास को रोक दिया जिससे कांग्रेस की नीति गरीबों के प्रति स्पष्ट दिखाई दे रही है। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने दिया।मंच संचालन सुनील साहू व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने किया।

सभा को पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रबोध मिंज,शशि भूषण सिंह, अजय गोयल ,अनुप सिन्हा, रितेश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, संतोष सिंह, हुबलाल सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, रविंद्र भारती, थलेश्वर साहू,महेश्वर पैकरा, महबुला रजा, रामु गोस्वामी, बलराम सोनी, राजू प्रताप सिंह,अशोक सिंह सहित सभी मंडल व मोर्चा के अध्यक्ष सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैमरा देख बिदके के संगठन के नेता

जिले के भाजपा संगठन के एक नेता कुछ बोलना तो चाह रहे थे लेकिन मीडिया की कैमरा देख भी बिदक गए और उन्होंने कैमरा बंद कराने को कहा हालांकि कैमरा बंद होने के बाद उन्होंने सिंहदेव और जूदेव परिवार पर पूर्व मुख्यमंत्री के क्रियाकलापों को बताया।

कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप

पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी के समर्थक फ्लेक्सी में फोटो गायब होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे गुटबाजी में 2023 का मिशन कैसे फतह होगा। वहीं दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू को बोलने का अवसर नहीं दिया गया जिससे मंडल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की हालांकि आए नेताओं को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने अंत में आभार प्रदर्शन कराया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version