कांकेर (गंगा प्रकाश)। शहर के भण्डारीपारा वार्ड में सांस्कृतिक भवन गौरा चौक के पास वार्ड पार्षद सुशीला यादव के द्वारा उज्जवला योेजना अंर्तगत वार्ड के हितग्राही महिलाओं को गैस चूल्हा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिकेंद्र प्रताप सिंह दुग्गा संचालक बजरंग गैस एजेंसी द्वारा गैस चूल्हा वितरण किया गया, जिसमें कुल 56 हितग्राही महिलाओं को उज्जवला योजना अंर्तगत गैस चूल्हा का वितरण किया गया। पार्षद ने बनाया कि उज्जवला फार्म वार्ड में शिविर लगाकर किया गया था जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं का फार्म भरा गया था जिसमें 56 महिलाओं का नाम लिस्ट में आया है, बाकी बचे हुए महिला हितग्राही का फार्म पेंडिंग है जिनको भी जल्दी ही योजना का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुशीला यादव, टिकेंद्र प्रताप सिंह दुग्गा, दिनेश यादव, मनोज ठाकुर, मुन्ना यादव, शिवराम यादव, लखन लाल पटेल, संत राम पटेल, शालिक राम पटेल, गुड्डन कश्यप, जयवीर पटेल, नीरज पटेल, ईश्वर पटेल, किशन यादव, मन्नू ठाकुर, परदेसी मंडावी, नत्थू यादव, बबलू यादव, सित्तु यादव, राकेश ठाकुर, मनीष मण्डावी, चैतराम यादव, कमला यादव, दिनेश यादव, सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।
भण्डारीपारा वार्ड पार्षद ने वितरण किया हितग्राहीयों को उज्जवला गैस योजना से गैस चूल्हा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
