चंद्रपुर विधानसभा में दिखा सत्ता परिवर्तन का लहर, विधायक निवास घेराव आंदोलन प्रभारी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के नेतृत्व में शामिल हुए बीजेपी के कई बड़े नेता

करन अजगल्ले 

सक्ती/चंद्रपुर (गंगा प्रकाश)। मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत गुरूवार को भाजपाईयों ने चंद्रपुर विधायक निवास ग्राम जमगहन का सांकेतिक घेराव किया। प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्यांश की राशि नहीं देने को लेकर रैली के पूर्व पोता बाजार चौक और 5 किमी रैली के बाद ग्राम मुक्ता मंच से हजारों लोगों की जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पोता से मुक्ता होते हुए मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार एवं चंद्रपुर विधानसभा की विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली करते विधायक गांव पहुंचे । जहां तीन बैरिकेट्स प्रशासनिक अमला द्वारा बनाया गया था जिसमें से दो बैरिकेट्स को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के साथ झूमा झटकी के बावजूद भी सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार एवं विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए । जिले के विभिन्न थानों से पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे । 

विधायक निवास घेराव कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है और इसलिए हम विधानसभा स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। श्रीमती जूदेव ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोलीं । उन्होंने आरोपों की झड़ी लगा दी । प्रधानमंत्री आवास सहित शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, प्रदेश में बढ़ रहे लगातार बलात्कार, हत्या जैसे गंभीर आरोप प्रदेश सरकार पर दागे ।

उन्होने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों से मिलकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण कर रही है। अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने लाखों गरीबों के आवास छीन कर जो अन्याय किया है, उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश है। चंद्रपुर विधानसभा में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कालाबाजारी भ्रष्टाचारी रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं । चंद्रपुर विधानसभा के दो ब्लॉक और 3 नगर पंचायतों में अधिकारी कर्मचारी कमीशन का खेल कर रहे हैं ।

 प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोग भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार जन आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

उपस्थित विशाल जनसभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, चंद्रपुर विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह ने भी संबोधित किए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे । 

ज्ञात हो कि 2023 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी सर चढ़कर बोलने लगी है । भाजपा कांग्रेस आमने-सामने की लड़ाई पर उतर आए हैं । चंद्रपुर विधानसभा में लगातार भारतीय जनता पार्टी 2023 की सीट अपने नाम करने पुरजोर कोशिश कर रही है । लगातार बड़े-बड़े आयोजन सभा रैली विधानसभा में आयोजित किए जा रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी के बाहुबली नेता के रूप में जाने जाने वाले चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव चंद्रपुर मैदान पर लगातार डटी हुई हैं । विधानसभा में जन समस्या को लेकर और कांग्रेस की नाकामी को गिनाने तथा जनहित मुद्दों को लेकर पदयात्रा जनसभाएं और गांव गांव में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश कराने कोई कसर नहीं छोड़ रही है । विधायक निवास घेराव कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिलाएं बच्चे बुजुर्ग उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version