भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जारी किया गया

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर नगर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने पार्टी का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जारी किया। भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र जनता के लिए में 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल है। यह घोषणापत्र अटल जी की 100वीं जयंती और अटल निर्माण वर्ष के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है। इस अवसर पर भागवत हरित भाजपा चुनाव प्रभारी उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम राजवंशी ने कहा कि अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय क्षेत्र के भविष्य को तय करने का संकल्प है। जाने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने बाली है,वह अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है। मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। 3100 रु. प्रति क्विंटल धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 13 लाख किसानों का 3716 करोड़ रुपए धान का बकाया बोनस, महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि के महतारी वंदन योजना के तहत 1000 प्रति माह 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दिया जा रहा है।उत्तम राजवंशी ने कहा की यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है,इसलिए इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित किया है। अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा।उन्होंने कहा की नगरीय निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध और विकासशील बनाने के संकाय के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से स्थानीय निकायों के विकासश्रदृष्टि से सुशासन की दृष्टि से भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से प्रदेश को समर्पित किया गया हैद्यइस मौके पर पूनम यादव,अशोक राजपुत,रामुराम साहू,शिवनंदन श्रीवास सहित पुरे 15 पार्षद प्रत्याशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version