भाजपा का धुआंधार प्रचार: “जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रहा हूँ, सेवा और विकास ही मेरा संकल्प” – रिखी राम यादव; गफ्फू मेमन बोले- भाजपा की जीत तय, जनता के सपने होंगे साकार

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व नगर अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने प्रचार की कमान संभालते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिखी राम यादव के समर्थन में डोर-टू-डोर, बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। भाजपा का यह प्रचार अभियान जनता के बीच गहरी पकड़ और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बनता दिख रहा है।

गफ्फू मेमन ने कहा कि भाजपा का यह चुनाव सेवा और विकास के संकल्प के साथ लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा, “जिस तरह गरियाबंद की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया, उसी तरह रिखी राम यादव को भी जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। अध्यक्ष साहित शहर के 15 वार्ड में भाजपा के प्रत्याशीयो का पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी जीत तय है।”

 

“जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता” – रिखी राम यादव

 

भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने भावुक अपील करते हुए कहा, “मेरा जीवन हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहा है। चाहे मैं किसी पद पर रहूं या न रहूं, लेकिन जनता का सुख-दुख मेरा अपना है।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। जनता का जो अटूट विश्वास और समर्थन मुझे मिल रहा है, वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रहा हूँ और सेवा एवं विकास ही मेरा जीवन का उद्देश्य रहेगा।”

 

रिखी राम यादव ने भरोसा जताया कि भाजपा की सरकार बनने पर नगर के हर वर्ग की बेहतरी के लिए योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने कहा, “यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, जनता के सपनों को साकार करने का है।”

 

भाजपा का आक्रामक प्रचार, कांग्रेस पर हमले तेज

 

चुनावी समर में भाजपा पूरी मजबूती से उतर चुकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रचार को धार देने में जुटे हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमले भी तेज कर दिए हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने जनता से सिर्फ वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।

 

अब देखना यह होगा कि जनता सेवा और विकास की राजनीति को कितना समर्थन देती है और आने वाले चुनावी नतीजे क्या संदेश देते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version