बिल्हा । लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिल्हा नगर में आज जनसंपर्क रैली विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में निकाली गई जो नगर के सभी मार्गो से होते हुए कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा की  प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की कार्यकाल की उपलब्धियों से ही आज भारत देश सुशासन और विकसित राष्ट्र में गिना जा रहा है।मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के बेदाग कार्यकाल में सुशासन और विकास किया । छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी जी की दी हुई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया ।  भाजपा की सरकार की कथनी और करनी एक समान है और भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित वर्गों के विकास के लिए समर्पित और संकल्पित है।  उन्होने कहा कि देश की एकता अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी से बेहतर विकल्प कोई नही है इस बात को देश की जनता जानती है। इस अवसर पर वंदना जेंद्रे सतीश शर्मा, विष्णु बिंदल, मनोज वर्मा, रमेश पांडे ,कोमल सिंह ठाकुर ,बलदेव अग्रवाल मोहन ढोरिया, गणेश नोनिया, पार्षद देवव्रत साहू, रिखी राम ध्रुव, संदीप कौशिक, राजेश शर्मा, अभय अग्रवाल महेश मखीजा , लल्लू खान, पवन रजक,अगर दास मानिकपुरी, रामनाथ वर्मा , सत्यनारायण शर्मा, विनय ,संदीप रिद्धि ठाकुर, हेमंत यादव सहित नगर के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version