बिल्हा । लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिल्हा नगर में आज जनसंपर्क रैली विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में निकाली गई जो नगर के सभी मार्गो से होते हुए कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की कार्यकाल की उपलब्धियों से ही आज भारत देश सुशासन और विकसित राष्ट्र में गिना जा रहा है।मोदी जी ने अपने 10 वर्षो के बेदाग कार्यकाल में सुशासन और विकास किया । छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी जी की दी हुई गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया । भाजपा की सरकार की कथनी और करनी एक समान है और भाजपा की सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित वर्गों के विकास के लिए समर्पित और संकल्पित है। उन्होने कहा कि देश की एकता अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी से बेहतर विकल्प कोई नही है इस बात को देश की जनता जानती है। इस अवसर पर वंदना जेंद्रे सतीश शर्मा, विष्णु बिंदल, मनोज वर्मा, रमेश पांडे ,कोमल सिंह ठाकुर ,बलदेव अग्रवाल मोहन ढोरिया, गणेश नोनिया, पार्षद देवव्रत साहू, रिखी राम ध्रुव, संदीप कौशिक, राजेश शर्मा, अभय अग्रवाल महेश मखीजा , लल्लू खान, पवन रजक,अगर दास मानिकपुरी, रामनाथ वर्मा , सत्यनारायण शर्मा, विनय ,संदीप रिद्धि ठाकुर, हेमंत यादव सहित नगर के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
