अधिवेशन में आए नेताओं से जनता पूछ रही हैं घोषणापत्र वादे कब पूरे होंगे :- डॉ.रमन सिंह

रायपुर (गंगा प्रकाश)।:- भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,जिला प्रभारी,सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई,चर्चा के दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बूथ को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया इसके साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया।
साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए शौचायल बने, रसोई गैस मिला,किसानों के लिए योजनाएं बनाने का काम हुआ
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन काल में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, गांव और किसानों की तरक्की का काम बीजेपी के शासन में हुआ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों की चिंता नहीं की कांग्रेस ने कभी विकास के लिए कुछ नहीं सोचा इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में रायपुर आए नेताओं पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि अधिवेशन में ये कांग्रेस के वही नेता हैं जो 2018 में आए थे जनघोषणा पत्र में इन्होंने बड़े-बड़े वादे किए थे आज जनता पूछ रही है जन घोषणा पत्र के वादे कब पूरे होंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version