बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उक्त आशा का विचार आज बलौदा बाजार जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने व्यक्त किया। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संगठनात्मक जानकारी देते हुए आगे बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी संपर्क समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा विधानसभा एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर घर द्वार द्वार जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करना है। उन्होंने आगे बताया कि 20 मई से 24 मई तक भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा प्रत्येक गांव में चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबोधन के पूर्व अग्रवाल , जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू एवम अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। आज के इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति श्याम बाई साहू, वरिष्ठ नेता योगेश चंद्राकर, महाजनसंपर्क अभियान रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ओंकार बेस, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तेसुलाल धुरंधर, डाक्टर अजय राव, सुरेंद्र टिकरिहा, अ जा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा माहेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी राकेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा जिला मंत्री राजकुमार साहू श्रीमती सुनीता वर्मा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल श्रीमती मंजू वर्मा, महिला मोर्चा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदु, महामंत्री प्रशांत यादव जिला महामंत्री श्रीमती सत्यभामा साहू, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा उपाध्यक्ष नरसिंह सोनू निर्मलकर,श्रीमती नीलम सोनी जनपद पंचायत बलौदा बाजार के अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा वरिष्ठ नेता आलोक अग्रवाल धनंजय साहू जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी तिलक वर्मा नवीन मिश्रा श्रीमती भारती मोनू साहू श्रीमती अदिति बाघमार नरेश केसरवानी गिरधारी वर्मा कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल पटेल, लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव,दक्षिण पलारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला मिडिया प्रमुख रितेश श्रीवस्तव,पलारी मंडल अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, बड़ौदा बाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन वर्मा शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि ध्रुव अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनुपम बाजपेई पलारी मंडल महामंत्री पवन कुमार वर्मा , डागेश्वर वर्मा, सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारीगण प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला कार्यसमिति के सदस्य गण मंडल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण भारी संख्या में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version