जे.पी. नड्डा की केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े बताते है छत्तीसगढ़ में नक्सल, बलात्कार के मामले घटे है

मोदी सरकार के वायदा खिलाफी पर जे.पी नड्डा की बोलती बंद क्यों?

रायपुर(गंगा प्रकाश)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने बस्तर में फिर से झूठ परोसा। 15 साल के भाजपा के कुशासन और बस्तर के शोषण के लिये जे.पी नड्डा ने माफी नहीं मांग कर बस्तरवासियों के जले पर नमक छिड़का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने बस्तर में दिये गये भाषण में गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों का अपमान किया है। जे.पी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामले बढ़े है जबकि खुद उनके केन्द्र सरकार के गृह विभाग से जारी एनसीआरबी के आंकड़े बताते है छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामलों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आधा हो गये है। खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री इस बात को मानते है कि राज्य में नक्सल घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है उसके बाद स्वयं भाजपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा झूठ कैसे बोल सकता है? डकैती, हत्या, अपहरण जैसे अपराधों में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कमी आई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर क्यों चुप रहे। जे.पी नड्डा आदिवासियों का 32 प्रतिशत आरक्षण, एसटी का 13 प्रतिशत, ओबीसी का 27 प्रतिशत, इडब्लूएस का 4 प्रतिशत आरक्षण भाजपा के षडयंत्र के कारण राजभवन में लंबित है। उस पर भाजपाध्यक्ष कुछ बोलने का साहस क्यों नहीं दिखाये?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के चुनावी वायदों पर जे.पी नड्डा क्यों चुप रहे? मोदी सरकार को 9 साल पूरे होने को है जनता अभी तक अच्छे दिन के सपने देखते-देखते थक गयी। 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे। बीते 8 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतजार कर रही है। किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था 8 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान हैं। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दें? 2022 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जे.पी नड्डा बताएं जनता मोदी पर क्यों भरोसा करें? पेट्रोल-डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लिया जा रहा है रसोई गैस के दाम जो कांग्रेस शासनकाल में 410रु था आज 1200 रु. के करीब जनता खरीदने मजबूर है 16 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना दूर की बात 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है जिसमे 1 करोड़ 45 लाख मातृ शक्ति है। 27 करोड़ लोग मोदी सरकार के गलत आर्थिक नितियों के चलते मध्यम वर्ग से गरीबी रेखा से नीचे आ गये। भुखमरी इंडेक्स में 55 वे से खिसकर 116 देशों में 105 वें नंबर पर आ गये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version