गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा के संकल्प पत्र पर राजिम विधायक रोहित साहु ने कहा की भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान पर आधारित बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। ये संकल्प पत्र देश की महत्वाकांक्षा है, जो देश का महत्वाकांक्षी है वही मोदी का मिशन है। मैं इसके लिए पीएम मोदी समेत सभी को धन्यवाद करता हूं। यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को एक मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि एक आत्मनिर्भर भारत, एक सशक्त भारत एक समृद्ध भारत का ये संकल्प पत्र है। संकल्प पत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास वाला संकल्प पत्र है. पिछले 10 सालों में मोदी जी ने विश्वसनीयता बनाई है। देश के लोगों को के जीवन को सुलभ बनाया है। मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। ये निश्चित रूप से भारत के विकसित भारत के संकल्प का संकल्प पत्र है। 400 पार का नारा भी धरातल में आने वाला है। कांग्रेस के न्याय गारंटी और संकल्प पत्र में से जनता किस पर भरोसा करेगी वाले सवाल पर रोहित साहु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वादे और दावों को देश की जनता परख चुकी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा झूठा वादा करती है, झूठ का पुलिंदा लेकर आती है। सरकार में आने के बाद कांग्रेस जनता को भूल जाती है। छत्तीसगढ़ में हमने देखा था सरकार में बड़े-बड़े वादे लेकर आए और एक भी वादा पूरा नहीं किया। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे वादों पर नहीं आने वाली है। संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान छत्तीसगढ़ से योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को बुलाए जाने पर विधायक रोहित साहु ने कहा कि देश भर में भाजपा सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिला है। उनके अनुभवों को भी पार्टी ने देश के सामने रखा है। किस प्रकार से उनके जीवन में बीजेपी सरकार के कारण परिवर्तन आए है। प्रदेश में महतारी वंदन योजना माता और बहनों के सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना है श्री साहु ने कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है। इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है। भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version