जांजगीर चांपा(गंगा प्रकाश)। जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू एवं उसके भाई योगेश साहू को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है जांजगीर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक भवानी सिंह के द्वारा बताया गया।

किन्ही अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक एवं उसके भाई योगेश साहू को गंभीर रूप से चाकू मार कर घायल किया गया है जिसे अभी तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है और आरोपियों की पतसाजी जारी है अभी इस घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है की आखिर इस घटना का कारण क्या है पुलिस के द्वारा बताया गया की जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात पुरानी रंजिश पर रास्ता रोककर जान से मारने की नियत से चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला पामगढ़ थाना का है।पुलिस के अनुसार धाराशिव निवासी छवि राम पटेल 28 फरवरी को शाम 4 बजे धाराशिव सोसायटी चावल लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक क्रमांक सीजी 11 एवाय 6657 सेगांव का ही युवक अजय तिवारी पीछे से आकर रास्ता रोककर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा और जान से मारनेकी नियत से अपने पास रखे चाकू से छविराम के गले में वार कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 341,294, 506, 324, 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वारदात के बाद से आरोपित युवक अजय तिवारी फरार हो गया था। जिसकी लगातार पता साजी की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय जांजगीर से अपने गांव धाराशिव जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। जिस पर उसने अपना जूर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से काला लाल रंग का बटन वाला चाकू और वारदात में प्रयुक्त बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस को जब्त किया और प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया। आरोपित अजय तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version