गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम 15 दिनों के बाद निकलने वाली है।जिसको लेकर पार्टी के नेताओं के अपने अपने दावे हैं।आईए किस पार्टी के नेता ने क्या कहा ,क्या दावा किया उन्हीं की जुबानी विधानसभा नतीजे की कहानी।कसडोल विधानसभा के जनहितैषी लोकप्रिय भाजपा नेता पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 46 से 48 सीटों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रहा है साथ ही कसडोल विधानसभा में करीब 15 से 20 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर जीत रहे हैं।नारायण साहू भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से 3 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मुक्ति मिलेगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रहा है।वहीं कसडोल विधानसभा के पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार जनहितैषी है जिसके चलते सत्ता में वापसी हो रहा है।लोकप्रिय कांग्रेस नेता मुरारी साहू ने कहा कि जनता कांग्रेस की सरकार पर फिर से भरोसा जताया है जिसके चलते 3 दिसम्बर के चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में एग्जिट पोल के माध्यम से साफ दिखाई दे रहे हैं, कांग्रेस 75 पार करने के साथ कसडोल विधानसभा में भईया सन्दीप साहू करीब 20 हजार मतो से चुनाव जीत रहे हैं।इसके अलावा लाटा के लोकप्रिय उपसरपंच एवं कांग्रेस नेता नारायण मांझी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता दोबारा सत्ता में बिठा रहा है।जो रविवार3 दिसम्बर के परिणाम में दावा स्पष्ट हो जाएगा कि बात कहा है।वही भाजपा महिला नेत्री संध्या राजेत्री, निर्मला रजक, ने कही कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के सेवा में वापसी कर रही है।कांग्रेस नेत्री सुश्री शकुंतला साहू , परमेश्वरी कैवर्त ने कहा कि भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ सकती, सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version