गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।रसोई गैस सिलेण्डर में आज 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन से एकमुश्त 200 रू. की कमी को महिलाओं ने केन्द्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिया जाने वाला तोहफा माना है। श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव एवं श्रीमती पद्मा यदु भाजपा नेत्री द्वय ने मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में 200 रू. की कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि राखी और ओणम के त्यौहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गैस सिलेण्डर के दाम घटाकर देश की बहनों बेटियों माताओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को फायदा मिलेगा। भाजपा नेत्री द्वय ने कहा कि भाजपा के केन्द्र सरकार ने 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन बांटने का फैसला भी लिया है। जिससे देश की निर्धन वर्ग की महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति मिलेगी और वह बेहतर माहौल में अपने घर की रसोई तैयार कर सकेंगे। श्रीमती श्रीवास्तव एवं श्रीमती यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को मोदी सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। राज्य में 59 लाख परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 34 लाख उज्जवला योजना हितग्राहियों को दोहरा लाभ मिला है। उज्जवला हितग्राहियों को केन्द्र सरकार पूर्व से ही सब्सिडी दे रही है। ताकि गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ ना पड़े। आज मोदी जी ने उज्जवला योजना के हितग्राहियों सहित सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को त्यौहार का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की आधी आबादी अर्थात मातृशक्ति का प्राथमिकता के साथ ध्यान रखा है। मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के देश की सभी महिलाओं के हित में फैसले लिए है चाहे वह किसी भी धर्म वर्ग या पंथ से जुड़ी हुई क्यां ना हो। देश में महिलाओं को समान अवसर मिलना चाहिए। इस दिशा में भारत में पहली बार नीतियां बनी है तो यह नीतियां मोदी जी की देन है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले मोदी जी ने सबसे पहले हमारी बहनों बेटियों माताओं को उनके घर पर शौचालय निर्माण के जरिए सम्मान दिया है। मोदी जी ने गरीब महिलाओं को पक्के मकान की सौगात दी है। उन्होंने अब रसोई गैस के दाम में बड़ी कटौती करने का जो फैसला लिया है, उससे केन्द्र सरकार पर 7680 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा। लेकिन बहनों की खुशी से बढ़कर मोदी जी और भाजपा के लिए और कुछ भी नहीं है। यही कारण है कि महिलाओं के हित में यह फैसला लिया गया है। जिसका असर पूरे देश के आम नागरिकों पर दिखाई देगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version