धनंजय गोस्वामी
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगांव भाजपा मंडल के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता डॉ निरेन्द्र साहू ने भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यो की सराहना करते हुए लोगो से अपील की है कि अपना अमूल्य वोट देश हित और विकास के लिए भाजपा को ही दे! डॉ साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रु पंहुचा कर महिलाओं का मान बढ़ाया है। साथ ही लाखो गरीब परिवारों को रहने के लिए आवास उपलब्ध करवाया है जो किसी वरदान से कम नही हैं। जून 2015 में, मोदी ने “2022 तक सभी के लिए आवास” परियोजना शुरू की, जिसका उद्देश्य भारत के शहरी गरीबों के लिए लगभग 20 मिलियन किफायती घर बनाकर भारत में मलिन बस्तियों को खत्म करना था ।मोदी सरकार ने किसानों को बोनस देने के साथ साथ उनका खयाल रखा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है भाजपा किसान हितैसी सरकार है। डॉ साहू ने कांग्रेस और भूपेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों और लोगो को सिर्फ ठगने का काम किया है भूपेश ने सिर्फ लोगो को ठगने और उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ किया है।
There is no ads to display, Please add some
