भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने भरा नामांकन, बोले – सेवा ही मेरा संकल्प, विधायक और पूर्व अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगरपालिका चुनाव को लेकर गरियाबंद में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने आज भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी मुझे बचपन से जानते हैं। मैंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया है। इस बार भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताकर सेवा का अवसर दिया है, जिसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”

 

विधायक रोहित साहू ने भरी हुंकार – जनता पीएम-सीएम की योजनाओं पर लगाएगी मुहर

नामांकन रैली में गरियाबंद विधायक रोहित साहू भी शामिल हुए और उन्होंने जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है, और यही कारण है कि इस चुनाव में जनता भाजपा पर ही भरोसा जताएगी।”

 

पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन  का बड़ा दावा – भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ से होगा दोगुना विकास

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा, “गरियाबंद में भाजपा की सरकार बनने से विकास को नई गति मिलेगी। प्रदेश और केंद्र में पहले से भाजपा की सरकार है, और अब नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा, जिससे ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का फायदा सीधे जनता को मिलेगा। विकास कार्यों की गति दोगुनी होगी और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।”

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, माहौल हुआ गर्म

 

भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लहराते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्षद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे इलाके का माहौल चुनावी जोश से भर गया।

 

अब कांग्रेस की बारी, चुनावी जंग हुई दिलचस्प

 

भाजपा ने नामांकन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, अब सभी की निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं कि वह किस तरह जवाबी रणनीति अपनाएगी। गरियाबंद का यह चुनावी मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, और आने वाले दिनों में सियासी हलचल और तेज होने वाली है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version