हरदीप छाबड़ा
अम्बागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा,जनसंघ के संस्थापक,अखण्ड भारत के प्रणेता,महान देशभक्त,विचारक,कुशल राजनेता,एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी के सभी बूथों में मनाया गया,जिसमे पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प,गुलाल लगाकर उनकी जीवनी का पठन एवं बूथ से सम्बंधित चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंगी,जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा,जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव,मंडल महामंत्री भारत भूषण राजपूत,कृष्ण कुमार द्विवेदी,उपाध्यक्ष ढालसिंह साहू,दयाशंकर खण्डेलवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल खण्डेलवाल,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारष्वत,भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अजहरुद्दीन,भाजपा मंत्री गयादास साहू,भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहन जैन,भाजयूमो अध्यक्ष काशी निषाद,कोषाध्यक्ष राजू सिन्हा,भाजयूमो उपाध्यक्ष सुभम लाटा,भाजयूमो प्रवक्ता सतीश शर्मा,पार्षद मोहसिन खान,पार्षद धर्मेंद्र साहू,मंत्री संतोष साहू,पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती कांति साहू,श्रीमती महेश्वरी साहू,सहदेव साहू एवं हर बूथ में बूथ कमेटी के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
