गोहरापदर (गंगा प्रकाश)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल में देशभर के 10 लाख बूथों पर लाखों कार्यकर्ताओं के साथ सबसे बड़ा संवाद किया,जिसमें आज भाजपा मंडल गोहरापदर में मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम मे पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,तथा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के उपस्थिति में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास में सुना गया।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा का होना भी आवश्यक है क्योंकि भाजपा तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टिकरण पर विश्वास करती है। भाजपा समाज में बंटवारे की नहीं सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य करती है।भाजपा की प्राथमिकता – दल से पहले देश है। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है।प्रधानमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा की अगर आपको परिवारवादी पार्टियों के बेटे-बेटियों का भला करना है तो आप उन्हें वोट करें।लेकिन अगर आपको अपने बेटे-बेटियों का भला करना है तो भाजपा को वोट कीजिए।प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी देते हुए कहा की हर एक घोटालेबाज पर कार्यवाही की गारण्टी, हर चोर लुटेरे पर कार्यवाही होगी।ज्ञात हो कि पूरे देश भार के बहुत से बूथों के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा भी की.इसमें छत्तीसगढ़ के भी कुछ स्थान शामिल रहे।इस कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा से अल्पकालिक समयदानी कार्यकर्ता पहुँचे जिसमें भाजपा मंडल गोहरापदर के मंडल महामंत्री तानसिंह माँझी भी अल्पकालिक समयदानी कार्यकर्ता के रूप में शामिल होकर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पि.व.मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केनुराम यादव, पुर्व जनपद उपाध्यक्ष रनिया तिवारी,मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमराज मांझी,मंत्री गुनसागर यादव,महिला मोर्चा महामंत्री विनीता यादव,खेमराज सिन्हा,भुवनेश्वर मांझी,मकरध्वज साहू,ईन्दर मांझी,देवनाथ नागेश,गणेश नागेश,ओमप्रकाश नागेश,पदमन नागेश,तुलसी सेन,कोन्दुराम सिन्हा,बलभद्र नेताम,सुरेश हंसराज,लोकनाथ चक्रधारी,हिरण नागेश,भागीरथी दौरा,सेवकराम पांड़े,ओंकार यादव,बिसीकेतन नायक,धनचंद यादव,अजैन निर्मलकर,फरसुराम यादव,दशरथ  निषाद,अरुण सिन्हा,दीपक कश्यप,राजेंद्र यादव,सुरेश यादव,ठमेश्वर मांझी,रोहित नागेश,अर्जुन पोर्टी,वरुण नागेश,खगेश्वर यादव, प्रेमसिंह यादव,दसरुराम पांडे, विजय मांझी,फरसराम कश्यप, रुपचंद नेताम, सुरेन्द्र वैष्णव, महेंद्र नागेश,वैष्टव मांझी,पुरन मरकाम, डोमार कश्यप सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version