राजेंद्र साहू 

 मगरलोड (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड कार्यसमिति की बैठक शक्ति केंद्र कपालफोड़ी मे कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु की उपस्थिति में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डांक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चैल चित्र में माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत, कार्यकर्ता परिचय के बाद स्वागत उद्बोधन बुथ अध्यक्ष कपालफोड़ी डीहूराम साहू ने दिया। मुख्यअतिथि विकास मरकाम ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने सिहावा विधानसभा से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को टिकट दिया है जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आज से संकल्प लेकर बुथ स्तर पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर बताना और राज्य की भूपेश बघेल सरकार की झूठी वादा खिलाफी को उजागर करना है। सत्ता मे आने के लिए छत्तीस प्रकार की घोषणा कर जनता को छलने के सिवाय कुछ नहीं किया बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को कर्ज़ में डूबो रही है। विधानसभा चुनाव में श्रवण मरकाम को अधिक से अधिक वोट देकर विधायक बनाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी बुथ स्तर के बीएल टू मतदान केंद्र जाकर नव मतदाता का नाम जुड़वाये और अभिनंदन कर आगामी विधानसभा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने निवेदन करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मंडल महामंत्री यवन साहू, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी टीकम साहू,जीवराखन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू, महामंत्री टिकेश्वर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, रूखमणी साहू, मंत्री मिलन नेताम,सरपंच नवागांव मोगरा साहू, सरपंच देवा कंवर, चित्रसेन प्रजापति,पूर्व जनपद सदस्य तिलोत्तमा साहू,बुथ अध्यक्ष रूपचंद साहू,राजू सिन्हा,संत साहू,गनेश यादव,निर्मल साहू, हेमप्रकाश साहू, हेमलाल सिन्हा , देवनारायण साहू,भगत मार्कण्डेय,फग्गू धृतलहरे, श्याम साहू, हीरा साहू, कृपा साहू, कृपा वर्मा, बलराम साहू ,टेकू साहू,धनेश बंजारे, वासुदेव साहू नोकेश्वर ध्रुव, ओंकार कपूर,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version