महेश प्रसाद

मनेन्द्रगढ़(गंगा प्रकाश)।। भाजयूमो द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नागपुर मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर जल्द ही कार्यवाही की मांग की गई है।
इस संबंध में जानकरी देते हुए मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने बताया की प्रदेश में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी सामने आ रही है।कालाबाज़ारी के साथ ही उनके द्वारा जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में गत दिवस युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमनप्रताप सिंह के ऊपर रेत माफ़ियाओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है जिससे उनकी हालत गम्भीर है। इसी गंभीर अवस्था में उन्हें अम्बिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भाजयुमो के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक एमसीबी को ज्ञापन देते हुए आग्रह किया है की रेत माफिया समेत इससे जुड़े सभी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। भाजयुमो के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग की गई है। गिरफ़्तारी ना होने की दशा में तथा रेत माफियाओं को नियंत्रित ना किए जाने की स्थिति में युवा मोर्चा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश बंद का आयोजन करेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, जिला पंचायत सदस्य दृग्पाल सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष जमुना पांडे, उजित नारायण सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष धनेश यादव, पवन शुक्ला, राजकुमार यादव, अमित राय, संजय राय, संजय यादव, राजेश ठाकुर, प्रदीप कुशवाहा, मनोज साहू, नीरज गोयल भी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version