कांकेर(गंगा प्रकाश)। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर एवं इंदरू केवट कन्या महाविद्यालय कांकेर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में दोनों महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य क्रमशः डॉ.व्ही.के.रामटेके एवं बी.समुंद द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रीबन के विद्यार्थियों एवं दोनों महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सम्मिलित हुए। पूरे जोश एवं उमंग के साथ विद्यार्थियों द्वारा एड्स से संबंधित नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. बसंत नाग ने अपने उद्धबोधन में कहा कि 01 दिसम्बर 1988 से विश्व एड्स दिवस मनाना शुरू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा बार-बार बुखार आना, तेजी से वजन में कमी आना, थकान लगना, दस्त और खॉंसी इत्यादि होने पर जांच कराने से कतरायें नहीं, न ही छुपाएं बल्कि जांच करायें, क्योंकि छिपाने से बीमारी बढ़ती है। इन्दरू केंवट के कार्यक्रम अधिकारी आरती मरकाम ने विद्यार्थियों को कहा कि इस रैली का उद्देश्य तभी पुरा होगा जब हम स्वयं जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार नेताम ने बताया की यह एक सक्रांमक रोग है और इस बीमारी की कोई वैक्सीन नहीं बनी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी संरचना काफी जटिल है। और इसके लिए वैक्सीन बनाने का प्रयास निरन्तर जारी है। इसलिए यह बीमारी में जानकारी ही बचाव है। कार्यक्रम अधिकारी अलका केरकेट्टा ने आईसीटीसी एंटीग्रेटेड काउसंलिग एण्ड टेस्टीग संेटर एवं एआरटी एण्टी रैटरल थेरेपी सेंटर के बारे में बताते हुए की एच.आई.व्ही. मरीज एआरटी लेते हुए काफी लम्बे समय तक अपना सामान्य जीवन जी सकता है। रैली में दोनों महाविद्यालय के प्राध्यापकगणें के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रींबन के 70 विद्यार्थी शामिल हुए। समस्त जानकारी भानुप्रतापदेव कालेज की प्रो. अलका केरकेटटा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो द्वारा दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version