अविनाश वाधवा 

तिल्दा नेवरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के आवाहन पर पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तिल्दा शहर और ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ता व महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के शराब बेची जाने और मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के सार्वजनिक बयान जिसने उन्होंने कहा था कि शराब में कई खूबियां भी होती है जीसका विरोध किया गया जिसमें महिला मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी ने प्रदेश के कांग्रेसी सरकार के और इनके मंत्रि ने जो सार्वजनिक स्थलों पर शराब के गुण गा रहे हैं उनके फायदे बता रहे हैं जिसका विरोध पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है वही मुख्य रूप से उपस्थित जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि दुर्भाग्य है कि प्रदेश के कांग्रेसी सरकार में मंत्री के पद में रहते हुए सार्वजनिक स्थानों में शराब के अच्छाई गिनाया जा रहा है जबकि यही कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव के समय गंगाजल हाथ में लेकर के शराब की दुकानें पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ में बंद करने की कसमें खाई थी लेकिन कांग्रेसियों के कथनी कुछ और होता है और करनी कुछ और होता है वही महिला मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और मंत्री खुलेआम शराब की तारीफ कर रहे हैं और उसकी फायदे गिना रहे हैं जबकि यह शराब सिर्फ और सिर्फ व्यक्ति की शरीर को खराब करता है व्यक्ति की छवि को खराब करता है और ना जाने कितने घरों को एक शराब में तोड़ा है और ये कांग्रेसी सरकार जिसकी तारीफ कर रहा है सरकार में उच्च पद पर बैठे मंत्री भी कर रहे हैं यह दुर्भाग्य है इनके द्वारा महिलाओं और युवाओं का दिशा भटकाने का कार्य किया जा रहा है ताकि युवा इन मंत्रियों के कहे हुए बातों में आकर के शराब सेवन करने लगे कांग्रेसी सरकार के इस शराब प्रेम को देख कर पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाएं आहत हुई है महिलाओं को भविष्य की चिंता और सताने लगा है इस प्रकार से सरकार में बैठे हैं मंत्री तारीफ करते हैं तो निश्चित ही निंदनीय है जिसकी घोर विरोध करते हैं हम सभी बहने उक्त एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा के साथ शहर और ग्रामीण भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर ,भागबली साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, सौरभ जैन महामंत्री शहर, मनोज निषाद महामंत्री व पार्षद, सतीश निषाद पार्षद ,राजू कुरैशी ,राजू निषाद ,जितेंद्र राजपूत ,आनंद निषाद, उमा यदु पार्षद, देवकी बाघमार ,बेबी गोस्वामी, शिव वर्मा, पुष्पा नायक कमलेश वर्मा बल्ली ,यशवंत सेन ,दीपक वर्मा ,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version