राजेंद्र साहू मगरलोड(गंगा प्रकाश) भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड के नेतृत्व में 25 सितंबर दिन सोमवार को 12 से 03 बजे तक स्थान नया बाजार चौक में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है !*
जिसमें मुख्य मांग वार्ड क्रमांक 09,10,13,14,15 के निवासियों को भूमि अधिकार एवम प्रधानमंत्री आवास, नगर में हो रहे लगातार बढ़ते अतिक्रमण, नगर में सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी, नगर क्षेत्र अंतर्गत रोका – छेका अभियान पूरी तरह फेल होना, वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेसी पार्षद द्वारा शासकीय राशि से निजी जमीन पर सी. सी. रोड निर्माण की जांच एवम कार्यवाही, नगरीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कचरा एवम् गंदगी से बीमारी का पैर पसारना, वार्ड क्रमांक 09 में मुक्तिधाम की अत्यंत जर्जर स्थिति सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू महामंत्री टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
