अरविन्द तिवारी

लंदन (गंगा प्रकाश)- ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को यहां एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में यह अब तक का पहला पुरस्कार है , यह पुरस्कार बीते बीस वर्षों से दिया जा रहा है जो ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई समुदाय के व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देता है। गृहमंत्री ब्रेवरमैन ने समारोह को एक रिकार्ड किया हुआ संदेश भेजा , जहां उनके माता-पिता ने उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। ब्रेवरमैन ने अपने संदेश में कहा कि दिवंगत महारानी को समर्पित एशियन एचीवर्स अवार्ड्स 2022 में नयी भूमिका निभाने के लिये यह सम्मान मिला है। उन्होंने अपना यह पुरस्कार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित किया है जिनका हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने कहा मेरी मां और पिता केन्या और मॉरीशस से 1960 के दशक में आये थे। वे हमारे एशियाई समुदाय के गौरवान्वित सदस्य हैं और मेरा जन्म वेम्बली में हुआ , जो एशियाई समुदाय का केंद्रीय स्थल है। उन्होंने कहा गृहमंत्री का पद मिलना मेरे लिये सम्मान की बात है , मुझे उम्मीद है कि आपको भी गर्व हो रहा होगा। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किये गये भारतीय मूल के व्यक्तियों में प्रसारणकर्ता नगा मुंचेटट्टी को मीडिया श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। करनजीत कौर बैंस को ‘स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला है। वह वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला सिख भारोत्तोलक हैं। वहीं “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ करतार लालवणी को दिया गया है , जो ब्रिटेन के स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड विटाबायोटिक्स के संस्थापक हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version