मगरलोड़(गंगा प्रकाश):- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौधरी रविवार को मगरलोड दौरे में रहे। तो, वही नगर के कर्मा मंदिर में आयोजित माता दुर्गा की मासिक दिव्य महाआरती में शामिल हुए. साथ ही आरती की समापन के बाद अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ ही महीनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने पर है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओ को मजदूर, किसानो, बेरोजगारो सहित सभी वर्गों की लोगो के बीच डोर टू डोर जनसम्पर्क कर पार्टी की तमाम विचारधारा को जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। साथ ही प्रदेश में सत्ता भोग रही कांग्रेस सरकार पर तंज कंसते हुए कहा की भोली भाली जनताओ को शराब बंदी की झूठे सपना दिखाकर वादाखिलाफी रवैया से त्रस्त जनता सरकार की सच्चाई को समझ चुकी है। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some
