अरविन्द तिवारी

लांस एंजिल्स (गंगा प्रकाश) – इस बार 95वीं ऑस्कर सेरेमनी में पहली बार भारत को दो अवॉर्ड मिले हैं। एक तरफ जहां फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में आरआरआर के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ग्रहण की। वहीं बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा- हमने अभी-अभी किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिये पहला ऑस्कर जीता है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया , मैं अभी तक कांप रही हूं। वहीं डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा- यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिये। द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है , जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिये इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ​​​ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। जिन लोगों की फिल्में नॉमिनेट हुई थीं लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाईं , उन्हें ऑस्कर की तरफ से एक गिफ्ट बैग दिया गया है जिसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपये है। इस बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट , ट्रैवल पिलो , बड़ी फूड कंपनियों की तरफ से गिफ्ट , किताबें , स्कार्फ और परफ्यूम जैसे सामान होते हैं। खास बात ये है कि इन प्रोडक्ट को ऐसी कंपनियों से चुना जाता है , जिनकी लीडर्स महिलायें होती हैं। बताते चलें ऑस्कर में 62 साल पहले रेड कार्पेट का चलन शुरू हुआ था। इस बार इस ट्रेंड को बदल दिया गया। इस बार ऑस्कर सेरेमनी में स्टार्स ने शैम्पेन कलर की कार्पेट पर एंट्री ली। इससे पहले आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर काल-राहुल ने लाइव परफॉर्मेंस दी , दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुये।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- ‘असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है , जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जायेगा। इस सम्मान के लिये एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। इस अवॉर्ड के विजेताओं को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की आज घोषणा की गई। ये वो पल था जिसका फैंस को साल भर से इंतजार था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version