महासमुंद(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव एस.बी. जोशी एवं सचिव  सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा आज जिले में चल रहे बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मशीनों के एफएलसी कार्यक्रम 10 जून से 27 जून 2023 तक की अवधि में पूर्ण किया जाना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त अधिकारी द्वय द्वारा निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एफएलसी कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने वीवीपैट, वेयर हाउस का भी अवलोकन किया। उन्होंने वेयर हाउस एवं एफएलसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश करने के निर्देश दिए एवं उनका नाम पंजी में एंट्री करने कहा। अधिकारियों ने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की।


इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रभात मलिक ने बताया कि एफ एल सी के तहत जिले में बीयू-2146 नग, सीयू-1397 नग एवं वीवीपीएटी-1810 नग कुल 5353 मशीनों का इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू, निर्वाचन सुपरवाइजर श्रीमती मिषा कोसले मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version