गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी भारी बारिश में जारी रही। गांधी मैदान गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग के जिले भर आए कर्मचारी अपनी 24 सूत्री मांगों पर जमकर हल्ला बोल कर शासन का ध्यान आकर्षित कराया । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था लचर हो गई है। हम सभी हड़ताल पर जाने को पक्षधर नहीं हैं। लेकिन शासन को जनहित में मरीजों की समस्याओं को देखते हुए चर्चा का रास्ता निकालना चाहिए। पीड़ित मानवता के सेवक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने असुविधा होने के लिए आम जनमानस में क्षमा मांगी है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए न्याय उचित मांगों पर शासनके निर्णय लेने कहा। आज जिला महामंत्री रामसखा गौतम जिला सचिव उत्तम साहू जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र घेवरिया ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद नरेंद्र साहू संतोष साहू लैब टेक्नोलाजिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी पारुल दीपाली साहु उमा देवी ध्रुव प्रियंका नागरे निलेश सिन्हा श्रीमती बमलेश्वरी कुमारी प्रीति साहू आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
