नवनीत मिश्रा 

भिलाई नगर(गंगा प्रकाश)। निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पहली बार भिलाई के 77 एमएलडी जलशोधन संयत्र के पास आरआरआर सेंटर स्थापित हो गया है। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी आदित्य सिंह ने नागरिकों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में (आरआरआर) रियूज, रिड्यूज, रिसाइकल केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के द्वारा केंद्र में अनुपयोगी कपड़े, पुस्तक, बर्तन एवं अन्य सामग्रियों का आवश्यकता परस्त लोगों को दान भी किया गया तथा आम नागरिकों को अनुपयोगी वस्तुओं को केंद्र में दान करने की अपील भी की है। आरआरआर सेंटर का प्रमुख उद्देश्य अपशिष्ट को फिर से उपयोग में लाना, अपशिष्ट को कम करना तथा रिसाइकल एवं पुनर्चक्रण करना है। माई लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत अपशिष्ट को जनसहभागिता से कम करके रियूज, रिड्यूज, रिसाइकल करने आरआरआर खोला गया है। दिनांक 20 मई से 5 जून 2023 तक माई लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान में अपशिष्ट कम करने अपने घरों के पुराने अनुपयोगी सामानों, वस्तुओं, पुरानी किताबों, रद्दी पेपरों, प्लास्टिक के पुराने सामानों, पुराने जूते, चप्पलों, पुराने कपड़ों, पुराने बर्तनों, पुराने अनुपयोगी ई वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) आदि पुराने अपशिष्ट सामानों को अधिक से अधिक मात्रा में आरआरआर केंद्रों में पहुंचाकर समाज हित में तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी शहर के नागरिकों से अपील की है कि पुराने अनुपयोगी सामग्रियों को आरआरआर सेंटर में अधिक से अधिक दान करे ताकि जरूरतमंद लोगों को इन सामग्रियों को दिया जा सके। पीआईयू शुमम पाटनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरआरआर सेंटर में जमा हुए सामग्रियों को आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद लोगों को दिया जा सकता है। आरआरआर सेंटर की स्थापना वार्ड क्रमांक 6 बटालियन के सामने स्थित एसएलआरएम सेंटर में की गई है जहां कोई भी व्यक्ति अपने पुराने सामग्रियों को यहां जनहित में देकर अपनी महत्ती जिम्मेदारी निभा सकता है। आरआरआर सेंटर के शुभारंभ के दौरान नेहरू नगर जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version