घनश्याम वर्मा
सुहेला (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर आज ग्राम पंचायत मोहरा मे प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में जिसका नाम है उन लोगों का फार्म भरा गया l उक्त अवसर पर विधान सभा प्रभारी राजेश अवस्थी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा , जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार अदिति बघमार , मंडल अध्यक्ष शिव कटारिया , भाजयुमो सुहेला मंडल से कार्यक्रम प्रभारी संदीप वर्मा, बलराम वर्मा, तुकेंद्र वर्मा,परमेश्वर यादव, भुषण वर्मा , तामेशवर वर्मा ,योगेश यदु ,उदेराम यादव, रवि वर्मा, व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।
राजेश अवस्थी ने कहा प्रधानमंत्री आवास 12 लाख गरीबों के आवास को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने राज्य के 40% हिस्सा नहीं देने के कारण से आज पक्के मकान से गरीब वर्ग वंचित है जिसकी सन 2011 की जनगणना में आवास सूची में नाम हैं उनका ही नाम उस सूची में है जिसको आज तक 4 वर्ष हो गया छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने रोक करके रखा है ।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपना 60 परसेंट हिस्सा राज्य सरकार को दे दिया था जिसकी ब्याज कमाई करके पैसा नहीं है करके बहाना बनाकर के केंद्र सरकार को वापस कर दिया है इसके लिए उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा भी दे दिया छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी को लेकर के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर गांव गांव में जा रहे हैं और लोगों से फार्म भरवा रहे हैं ।
There is no ads to display, Please add some
