फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार लोगों की आवश्यकता एवं समस्या को सुलझाने में लगे हैं। अभी श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोगों की ड्राइविंग दस्तावेजों के बारे में सुगमता बढ़ाई है। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन कराने ड्राइविंग लाइसेंस खराब हो जाने ड्राइविंग लाइसेंस को सरेंडर करने के लिए परिवहन कार्यालय आने की अनिवार्यता छत्तीसगढ़ सरकार ने खत्म कर दी है।उन्होंने बताया कि तकनीकी रूप से समाधान निकालते हुए ऐसे सभी आवेदन के आधार पर प्रमाणीकरण के साथ आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों का साफ्टवेयर के द्वारा स्वतः ही ऑटो अप्रूवल हो जाएगा। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की पहल पर राज्य में परिवहन सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने का डुप्लीकेट बनवाने के लिए आरटीओ दफ्तर जाना नहीं पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित 6 सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय आने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। तकनीकी रूप से समाधान निकालते हुए ऐसे सभी आवेदन जो आधार प्रमाणीकरण के साथ आवेदन कर रहे हैं। उन आवेदनों का सॉफ्टवेयर के द्वारा स्वत ही ऑटो अप्रूवल हो जाएगा। जिसे आरटीओ स्टाफ का वेरिफिकेशन और आरटीओ की अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होगी। ऑटो अप्रूवल होते ही आवेदक के मोबाइल में एसएमएस आ जाएगा और अगले दिन ड्राइविंग लाइसेंस को स्पीड पोस्ट से आवेदक के दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा। श्रीमती साहू ने बताया कि विभिन्न तरह के वाहनों पर ड्राइविंग लाइसेंस की नवीनीकरण कराने ड्राइविंग लाइसेंस पता परिवर्तन कराने ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड खराब हो जाने ड्राइविंग लाइसेंस को सरेंडर करने के लिए परिवहन विभाग के नए फॉर्मेट में आधारित ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नवीन तकनीकी का उपयोग करते हुए आम जनता को सुविधा मुहैया कराने की पहल की गई है। जिसका लाभ लेकर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 06 सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय आने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आम जनता घर बैठे या परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे परिवहन संबंधी सुविधाएं के लिए लोगों को अनाधिकृत लोगों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वही परिवहन संबंधी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगी। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि परिवहन सुविधा केंद्र की स्थापना से एक ओर जहां परिवहन सुविधाएं के लिए लोगों को इसके संचालन के जरिए रोजगार भी उपलब्ध होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version