फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कांगरे सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि केवल विज्ञापनों में ही सरकार बड़े-बड़े ऊंचे ऊंचे दावा कर रही है। जमीनी हकीकत में कोसों दूर है विज्ञापनो में 65 प्रकार के वनों पद खरीदी का दावा किया जा रहा है। जो हकीकत से कोसों दूर है किसी भी प्रकार का वन उपज खरीदी नहीं की जा रही है। श्री साहू ने कहा कि इस समय साल बीज खरीदी करने का समय है और सरकार ने ₹18 किलो कीमत निर्धारण की है किंतु खरीदी नहीं होने के कारण बिजौली व्यापारी ₹12 किलो के भाव से खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और भ्रष्टाचार की सरकार है अपने आपको किसान हितेषी जन-जन का प्रिय दिखाने का जो विज्ञापन कर रही है उसे छत्तीसगढ़ की जनता भली भांति जान चुकी है। क्या सरकार छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार कर रही है। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि इनकी पहली महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की हकीकत पूर्ण रूप से जनता के सामने आ गई है कोई भी कांग्रेसी नेता अब नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का दम नहीं भरता जिसके नाम पर सरकार बनाई वहीं योजना पूरे प्रदेश में फेल हो गई भ्रष्टाचार इस कदर छाया हुआ है कि जनता देखें भ्रष्टाचार है इनके अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार के मामले में ईडी के चक्कर काट रहे हैं। विज्ञापनों में वनोपज खरीदी के बड़े-बड़े पोस्टर टीवी पर विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं जिस पर ना जाने कितने करोड़ का खर्च किया गया होगा। जमीनी हकीकत है कि किसी भी प्रकार की वन उपज खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार नहीं कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
