गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत कि अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस के महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री एवं महासमुंद जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के पक्ष में होंगे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों समेत सभी वर्गों के लिए किए गए बेहतर कार्यों कर्ज माफी से लेकर अन्य जनहित कार्य फैसलों का फायदा मिलेगा। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने काफी पहले तैयारी शुरू कर दी है। हम यहां बेहतर चुनाव लड़कर कांग्रेस का परचम लहराएंगे। उन्होंने दावा किया कि भूपेश सरकार के किसान हितैषी कार्यों का लाभ पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार और किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी दि है। सभी वर्गों के उत्थान के लिए वादा किया है महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। श्रीमती साहू ने कहा कि महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का महासमुंद लोकसभा से रिश्ता रहा है। लोकसभा के अंतर्गत महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहते हुए जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका इस क्षेत्र से लगातार संपर्क रहा है। मोदी, भाजपा की जुमलेबाजी अब बेनकाब होकर रहेगी। भाजपा और मोदी सरकार की जुमलेबाजी अब बेनकाब हो चुकी है बीते 10 सालों में महंगाई और बेरोजगारी समेत किसानों के हितों पर बात करने के बजाय जुमलेबाजी ही करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में कभी बाबा साहब के संविधान से छेड़छाड़ नहीं कि। अब बहुजन समाज समझ चुका है कि भाजपा बाबा साहब अंबेडकर के बने संविधान को खत्म करने में तुली है। इसीलिए भी अब बहुजन समाज संविधान में आच नहीं आने देगा। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। भाजपा का नकारात्मक प्रचार अब काम नहीं आएगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version