छुरा(गंगा प्रकाश):-अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ की दोनों प्रमुख पार्टियां ने अपनी -अपनी जमीन तैयार करने में लग चुकी हैं जहां एक और कांग्रेस अपने पिछले विधानसभा में किए गए 36 लोगों में से पिछले विधानसभा में किए गए 36 वादों में से 32 के पूरा होने की उपलब्धता बताते हुए नहीं थक रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी अपनी खोई जमीन को वापस पाने के लिए दिन रात एक कर दी है।जिसमें समस्त भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जोर-शोर से जुट गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा काफी आक्रामक नजर आ रही है। प्रधानमंत्री आवास को लेकर भाजपा हर जगह कार्यक्रम कर रही है जिसे वह छत्तीसगढ़ की सरकार की विफलता बताते हुए नहीं थक रही है इसी कड़ी में मोर आवास मोर अधिकार के बहाने भाजपा ने पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद कर दिया है। आम जनता के सबसे बुनियादी मुद्दा आवास की आड़ में भाजपा ने अभी से ही सरकार पर हमले तेज कर दिए है। गांव गांव में बड़े नेताओं की सभाएं हो रही है और जनता को प्रधान मंत्री आवास योजना लाभ नहीं मिलने के कारणो पर पूरा फोकस किया जा रहा है।इसी कड़ी में गरियाबंद जिला के राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत बोडरा बांधा, परसदा खुर्द ,जामली तथा मुड़ागांव में भाजपा द्वारा आयोजित “मोर आवास,मोर

अधिकार”कार्यक्रम में पूर्व सांसद  चंदूलाल साहू शामिल हुए।

केंद्र सरकार की महती योजना प्रधानमन्त्री आवास योजना की राशि रोके जाने पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर बरसे श्री साहू ने कहा कि हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, दूर दृष्टा मोदी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए प्रधानमन्त्री आवास योजना लागू किया और एक आम आदमी के सिर पर छत हो चिन्ता किया। किन्तु कांग्रेस सरकार ने उस पर भी गरीबों का हक़ छीनने का काम कर रही है 16 लाख आवास स्वीकृत होने के बाद भी उसे वापस कर दिया, किसी परिवार को एक किस्त जमा हुआ है, किसी को दो किस्त जमा हुआ है आधे अधूरे पड़े हुए मकान को बनाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है16 लाख परिवारों का आवास का अधिकार को छीनने का काम किया है, जिसे जनता माफ़ नहीं करेगी।

झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में रोड़ा बन गई है जिसे आप लोगों को उखाड़ फेंकना है आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लें।

 इसी तरह केन्द्र सरकार की नल जल योजना बनाई गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों दूरस्थ इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके लेकिन यह योजना छत्तीसगढ़ के धरातल से गायब हो चुका है। भूपेश सरकार भाजपा के विरोध में योजनाओं को फेल करने में लगी हुई है और गरीबों के अधिकार को भी छीनने का काम कर रही है। श्री साहू ने कहा कि भौंरा बाटी, गेड़ी चढने से डुबकी लगाने से राज्य का विकास नहीं होने वाला सभी पीड़ित ,वंचितों, शोषित वर्गों के लिए काम करना होगा तभी छत्तीसगढ़ का विकास संभव होगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव, रमेश सिंहा, जनपद अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी, नपा अध्यक्ष खोमान चंद्राकार, मोहन नेताम, रूपसिंह पटेल, भीखम नेताम, राधे यादव, ललिता बाई,तेमन पटेल,डोमन पटेल, संतोष पटेल सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version