सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत भैयाथान के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बरौधी के सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जनपद पंचायत भैयाथान के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरौधी में सरपंच सचिव के ऊपर लगभग 23 लाख रुपए गबन करने का आरोप जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार पाटले ने आरोप लगाते हुए गबन में सम्मलित लोगों पर 15 दिवस के ऊपर कार्यवाही नहीं होने पर ग्राम पंचायत बरौधी से गुजरने वाली जरही/भटगांव मेन रोड को चक्का जाम करने की चेतावनी देते हुए जिला कलेक्टर सहित सम्बन्धित विभाग व अधिकारियो को ज्ञापन सौंपा है।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार पाटले ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत में चलने वाली योजनाओं से लगभग 23 लाख रुपए का आहरण पिछले अक्टूबर महीने तक किया है जो की मूलभूत, 15वें वित्त, 14वें वित्त व अन्य प्रकार के खातों से किया गया है जबकि इससे संबंधित ग्राम पंचायत में विकास कार्य बिल्कुल नहीं हुआ है जो कि शून्य के स्तर पर है जब ग्राम जब ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा इस कार्यकाल में इतनी रकम का आहरण किया गया तो विकास नाम का कार्य क्यों नहीं हुआ फिर वह रोड हो स्ट्रीट लाइट हो पानी की व्यवस्था हो जैसे मूलभूत की कई समस्या ग्राम पंचायत में व्याप्त है जिस पर सरपंच सचिव का ध्यान नहीं जाता सिर्फ पैसे का आहरण कर बंदरबांट किया जा रहा है जिसकी जांच के लिए लगभग 3 वर्षों से कई बार संबंधित अधिकारियों विभागों को आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गई वहीं विभागों के द्वारा जांच अधिकारी भेजकर जांच तो करवाया गया लेकिन उस जांच को उच्च अधिकारियों को न भेजकर या भेजते हुए आपसी मेल मिलाप करते हुए जांच को ही दबा दिया गया जो आज तक कार्यवाही नहीं हुई।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार पाटले के द्वारा संबंधित जनपद पंचायत भैयाथान, जिला पंचायत सूरजपुर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित कई विभागों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती मिली जिससे विवश होकर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार पाटले ने अंततः चक्का जाम का निर्णय लेते हुए जिला कलेक्टर सूरजपुर, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान, तहसीलदार भटगांव, संबंधित क्षेत्र के विधायक व थाना प्रभारी को आवेदन सौपते हुए 15 दिवस के अंदर यदि उचित जांच व कार्रवाई नहीं की जाती है तो 2 फरवरी 2023 को समय 12:00 बजे से चौहान कंपलेक्स के पास जरही/भटगांव मेन रोड ग्राम पंचायत बरौधी चौक पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करने का बात कहा है जिसकी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी

अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग के द्वारा जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश कुमार पाटले के द्वारा उठाए जा रहे चक्का जाम के प्रति क्या जवाब देह बनती है क्या विभाग के द्वारा समय रहते लगाए गए आरोप के संबंध में उचित जांच होती है कार्रवाई की जाती है या फिर पूर्व की तरह ही लीपापोती करते हुए मामला को दबा दिया जाता है और ग्राम पंचायत में व्याप्त समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आवेदन देने वालो में मुख्य रूप से सुरेश कुमार पाटले, सुरजन राजवाड़े, रामाशंकर राजवाड़े, चंद्रिका राजवाड़े मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version