विधायक रोहित ने कोटरी आमापारा गुडरदही जलाशय सहित सुखानदी मे बैराज निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।

ध्रुव गोंड समाज का जिला स्तरीय महासभा सम्पन्न।

समाज के लिए 50 लाख की भवन की घोषणा

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेण्डरी मे धु्रव आदिवासी गोंड समाज के जिला स्तरीय वार्षिक महासभा का आयोजन 17 जून को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एंव जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, अध्यक्षता पुरन सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष आदिवासी धु्रव गोड़ समाज, अतिविशिष्ट अतिथि रोहित साहू विधायक विधानसमा क्षेत्र राजिम, जनकराम धुव विधायक विधानसमा क्षेत्र बिन्दानवागढ़, विकास मरकाम अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पन्नालाल धुव प्रांताध्यक्ष आदिवासी धु्रव समाज, केसरी धु्रव जी जिला पंचायत सदस्य, मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य थे। मंत्री ने सबसे पहले आदिवासी भवन मे पौधारोपण कर वृक्ष मित्र योजना की शुरुआत किया। सीधे कार्यक्रम स्थल पहूंचने पर गोंड समाज ने आदिवासी संस्कृतिक परम्परागत स्वागत करते मुख्य मंच तक ले गये। वहा अतिथिगणो का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खुमान सिंग धु्रव ने किया।
विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन मे कहा कि धन्यवाद करता हॅू, कि आदिवासी समाज के माध्यम से मंत्री जी को मेरे विधान सभा मे नेवता देने का सौभाग्य मिला। मै विधानसभा के तमाम जनता की ओर से मंत्री महोदय का स्वागत अभिनंदन करता हूॅ। ये कार्यक्रम सामाजिक है और उनके विकास हित कैसे हो हमे इस दिशा मे आगे बढ़ना है। समाज के रिति-रिवाज परम्परागत संस्कृति कैसे सहज कर रखे इस पर गहन विचार करना है और ये चिंता धु्रव गोंड समाज मे देखने को मिलता है जो अपनी परम्परा को सहेज कर रखे है। हर विकट परिस्थिति मे यह समाज भाई चारा की भावना को बढ़ाता है। निकट चुनाव के समय मे आदिवासी भाईयो का सहयोग मिला है। इसीलिए मोदी जी, साय जी कि सरकार बनी है। यह समाज बहूत सरल सहज स्वभाव के धनी है। ये समाज से बड़े बड़े पद मे आसिन है। राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री भी इसी समाज से है। इन सबके चिंता करने वाला प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी है। जिन्होंने आदिवासी समाज का मान बढाया है। उनकी गारंटी आपके समाज सहित सर्व समाज के लिए है। उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि गरियाबंद जिला में तेंदूपत्ता के लिए 42 करोड़, वनोपज संग्राहक को 472 करोड़ की राशि खाता मे डाले गए है। दस लाख पौधारोपण गरियाबंद जिला मे किया गया। जिसके लिये उन्हे पुरुस्कृत किया गया। मंत्री जी ने पौधारोपण की शुरूवात किया है। मेरे जन्मदिन पर पांच-पांच पौधा घर घर भाजपा कार्यकर्ताओ ने लगाया गया है। उन्होंने कहा मोदी जी ने बहनी मन के भी मान बढ़ाया है । मुख्यमंत्री एक एक हजार रुपया खाता मे भेजा है। विधायक रोहित साहू ने अपनी मांग को मंत्री को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि किसान भाईयो की हित के लिए प्रमुख मांग मे कहा कि आमानारा जलाशय के लिए आपके आशीर्वाद से बजट मे 750 करोड़ रूपए अननुमोदन कराये है, साथ साथ कोटरी नाला जलाशय 1480 लाख रुपये का स्वीकृति , सुखानदी मे 18 गांव के लिए बैराज निर्माण, जामगांव मे सिंचाई के लिए नहर निर्माण की महत्त्वपूर्ण मांग रखा गया। मंत्री केदार कश्यप ने विधायक की सभी मांग को पूरा कराने की घोषणा किया। वही महिला समूह भवन मांग को विधायक ने देने की घोषणा किया।


आदिवासी संस्कृति परम्परा बहूत समृद्ध समाज है-केदार कश्यप


वन एंव जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासी धु्रव गोंड समाज के जिला स्तरीय महासभा को संबोधित करते कहा कि आदिवासी संस्कृति परम्परा बहुत समृद्ध समाज है और दुनिया को दिशा दिखाने वाला समाज है। हमारे आदिवासी वनवासी भाई से सीख मिलती है की जल जंगल जमीन की संरक्षण और बचाव कैसे करना है। वो शहर वाले इनसे सिखे। पौधारोपण ऐसे संकल्प ले कर करे कि बड़े होते जिवित रहे। उनके लिए जो पोषण की आवश्यकता है पूरा किया जाना चाहिए। पौधों की कमी के कारण आक्सीजन जोन की कमी महसूस होती है। इसकी चिंता हमें करनी चाहिए। प्रत्येक परिवार को पौधा लगाना है और संरक्षित भी करना है। यहां 1 हजार परिवारों की किसान वृक्ष मित्र के तहत पौधे वितरण किये जायेंगे। उसे कम से कम तीन साल रखे उसका पैसा भी मिलेगें। सरकार जंगल बचाने अनेक उपाय कर रहे हैं। प्रदेश के विष्णुदेव की सरकार की तारीफ करते कहा तेंदूपत्ता मानक बोरा 55 सौ दिये है। वही विष्णु देव साय हमरे आदिवासी समाज से है, दुनिया के सबसे बडे संविधान प्रमुख राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु भी आदिवासी, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन राम मांझी आदिवासी हैं। जनप्रतिनिधि होने से समाज हित के दायित्व को निभाने का सौभाग्य मिलता है। हमारा यह समाज शिक्षा, ज्ञान विज्ञान, खेल, राजनीति, समाजिक सेवा में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। आजादी पुर्व से देश हित के लिए अनेकों महानायक ने काम किया है। रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधर, इस समाज से है, इन्ही के खुन हमारे रंग रंग में बहा रहे हैं। आदिवासी मे इतना ताकतवर है कि देश जहां गलत होता है इसमें विरोध करने की साहस आदिवासी मे है। महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपए महिना डालने वाला आदिवासी हैं, किसानों की धान बढाने वाले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। मंत्री जी को ढेरो आवेदन प्राप्त हूये। कहा आवेदन का निरकरण कर आपके पंचायत तक संतोष जनक पत्र मिलेगा। वही विधायक रोहित साहू द्वारा सिचाई संबंधित मांग पर कहा इसमे जो बाध्यता है उसे हटा कर जल्द स्वीकृति दे दी जायेंगी। इतना कहते ही लोगो ने ताली बजाकर मंत्री का धन्यवाद किया। मैनपुर की ओर से मिले आवेदन पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जायेगा जिसके लिए जो अधिकारी से बात करना पड़े करेंगे। धु्रव समाज के लिए फिंगेश्वर मे सुविधायुक्त 50 लाख के भवन स्वीकृत किये जायेगे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version