रायपुर (गंगा प्रकाश)।सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छग रीजन एवं यूनियन क्लब रायपुर के तत्वावधान में रायपुर के यूनियन क्लब मोतीबाग चौक में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 1 मई से लेकर 15 जून तक मेगा समर कैंप का आयोजन सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर भव्य केक भी काटा। उनके साथ सांसद सुनील सोनी, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ रीजन के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा भी मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छग साशन के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मधुर गीत गाकर समा बांधा, इसके साथ ही मंत्री वर्मा ने आशा लता साहू प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव बिलासपुर संभाग को पार्टी का गमझा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया, इसके साथ ही सैकड़ों की तादात में सिंधी समाज के लोगों ने भी भाजपा की सदस्य्ता ली। वहीं कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ रीजन के नितिन कृष्णानी, प्रणीत सुंदरानी, बंटी जुमनानी, विक्की लोहाना, चंदन जैसिंघ, सुनील कुकरेजा सहित अन्य पदाशिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। श्री होरा ने आगे कहा कि सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छग रीजन के सहयोग से यूनियन क्लब रायपुर में आज बुधवार को मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ छग साशन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव के समय में इतनी ज्यादा व्यस्तता के बावजूद समय निकाला और उद्घाटन कार्य्रकम में शामिल होने पहुंचे, इसके लिए हम सभी उनका आभार जताते है। वहीं खेल मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा का भी धन्यवाद ज्ञापित करते है। यह मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमे स्विमिंग, टेनिस , टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स के खेलों का प्रशिक्षण शहर के उदीयमान खिलाड़ियों को दिया जायेगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version