समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है-मंत्री श्री अकबर


रायपुर/कवर्धा
  (गंगा प्रकाश)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहसपुर लोहारा के 92 पात्र बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से बात कर उनकी शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। निःशुल्क सरस्वती साइकिल मिलने से अपनी खुशी का जाहिर करते हुए बालिकाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री श्री अकबर एवं शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं।

           मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना के तहत मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं। पहले भी कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। यह समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है।
          स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा ने कहा कि साइकिल मिलने से वे बहुत खुश हैं। अब उनके समय की बचत होगी साथ ही स्कूल जाने में और सुविधा मिलेगी। बालिकाओं ने बताया कि पहले वे कई किलोमीटर दूरी तय करने से थक जाती थी। इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता था। साइकिल मिल जाने से समय की बचत के साथ ही घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए भी ज्यादा समय मिलेगा।
       उल्लेखनीय है कि मिडिल स्कूल में अध्ययन के पश्चात् हाईस्कूल पढ़ने के लिए लालायित छात्राओ के लिए सरस्वती सायकल योजना काफी मददगार साबित हुई है। जिन छात्राओ को पारिवारिक परिस्थितिवश सायकल खरीदने में कठिनाईयां महसूस होती थी। उन छात्राओं के लिए यह योजना सफल सिद्ध हुई है। अब छात्राएं भी सायकल चलाकर स्कूल तक आसानी से पहुंच रही है। इस अवसर क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य  भगवान सिंह पटेल,  नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष  चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version