एजेंसी/नई दिल्ली(गंगा प्रकाश):- सीमा हैदर पर पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के प्रमुख से टीवी9 ने बात की. हिंदू मंदिरों पर हमले के बारे में पूछा. टीवी9 का ही प्रभाव है कि आज हिंदू काउंसिल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. सीमा हैदर पर बड़े अपडेट की उम्मीद है.भारत में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से गहराया विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कुछ दिन पहले प्रतिष्ठित मिडिया ने अपने चैनल में दिखाया था कि किस तरह से पाकिस्तान के डकैत लगातार धमकियां दे रहे हैं. पाकिस्तान के एक डकैत ने वीडियो जारी कर कहा था कि अगर उसे वापस नहीं भेजा गया तो वो मंदिरों पर हमले करेंगे. इसके बाद एक-एक करके कई डकैतों ने धमकियां दी. अब रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डकैतों ने एक 150 साल पुराने हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर दिया।इस मसले पर मिडिया ने पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के प्रमुख रमेश कुमार से बातचीत की, जिन्होंने इसका सख्त विरोध जताया. उन्होंने कहा किसी भी मसले पर धर्म को नहीं लाना चाहिए. इस किस्म की धमकियां नहीं होनी चाहिए. इस मसले पर आज पाकिस्तान हिंदू काउंसिल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. रमेश कुमार ने कहा कि सिंध सरकार और फेडरल गर्वमेंट इससे सख्ती से निपटेगी. उन्होंने कहा ”मैंने अभी IG सिंध, कमिश्नर सबको कॉल किया है, चीफ मिनिस्टर से मिलने जा रहा हूं।

भारत की क्या पॉलिसी है, वो भारत का आंतरिक मामला है

रमेश कुमार ने कहा कि इस पूरे मसले पर भारत की क्या पॉलिसी है वो भारत का आंतरिक मामला है. अगर भारत कहता है कि वो गैर कानूनी तरीके से आई है तो भारत एक्शन ले सकता है. लेकिन अगर एक गुड गेश्चर के साथ भारत सरकार उसे वापस करती है तो ये एक अच्छी पहल होगी. उन्होंने कहा जैसे पाकिस्तान ने अभिनंदन को लौटाया था, वैसे ही अगर भारत सीमा को वाघा बॉर्डर पर लौटाता है तो हम उसे ले लेंगे. रही बात धमकियों की, तो इनसे तो हम अच्छे से निपटेंगे. किसी भी मसले पर धर्म को बीच में लाना बहुत गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

इश्क है तो लीगल तरीके से जाना चाहिए

रमेश कुमार वांकवानी जो पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक हैं, उनका कहना है कि अगर ये इश्क का मामला है तो लीगल तरीके से जाना चाहिए था. ऐसे गैरकानूनी तरीके से जाना कई सवाल खड़े करता है और ऐसा नहीं होना चाहिए. सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ दुबई-नेपाल के रास्ते भाई आई है. सचिन से वह प्यार करती है. कहती है कि अगर उन्हें अलग किया जाएगा तो वे मर जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version