बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। रविवार देर शाम एक मकान में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि उसका 5 साल का बेटा और पति गंभीर रूप से घायल है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़-दो घंटे में आग पर काबू पाया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटे रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और पोते के साथ रहता है। उसके मकान में देर शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर रोमी, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए।

आग लगी देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और रोमी, उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में बाहर निकालकर सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अपोलो रेफर किया गया। उपचार के दौरान रोमी की पत्नी ने दम तोड़ दिया। जबकि रोमी और उसके बेटे की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उसके पिता मुन्ना और भाई रोहित घर में नहीं थे। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आशंका है कि घर में रखा 5 लीटर का तारपीन तेल का डिब्बा गिरने से आग लगी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version