महिलाओं के सुरक्षा का वचन मांगा
राजेंद्र साहु
मगरलोड (गंगा प्रकाश)। मगरलोड भाजपा महिला मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं ने राखी लेकर स्थानीय पुलिस थाना मगरलोड में कार्यरत पुलिस कर्मियों के राखी बांधकर प्रदेश की महिलाओं के सुरक्षा का वचन लिया गया।अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधकर वचन मांगा। बहनों द्वारा अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते बेहद ही मनमोहक तस्वीर दिखाई दे रहा है पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनसे यह वचन मांग रही है कि उपहार के तौर पर क्षेत्र में बढ़ रहे नशा के व्यापार पर लगाम लगेये और छोटे बच्चों के भविष्य अंधकार में हो गया है। उसे सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के लिए क्षेत्र को नशा मुक्त कराने बहनों को आशीर्वाद स्वरुप वचन मांगा गया। इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदिनी सिन्हा, जिला कार्य समिति सदस्य व पार्षद झमित सिन्हा, राधा साहू, शांति देवांगन महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू ,कोशाध्यक्ष हेमकुमारी चौहान ,नीरा साहू उपाध्यक्ष, गेंदा बाई, मीडिया प्रभारी हितेश्वरी साहू, एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some
