गरियाबंद/ छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम सरकड़ा के बांध में डूबकर मछुवारे की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम पश्चात शव को परिजनों को सौंप कर मामले को विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरकड़ा में शनिवार की संध्या में रायपुर माना कैम्प निवासी रविराय उम्र 45 वर्ष बांध में मछलियों को चारा देने पानी में उतरा और चारों दिशा में मछलियों का चारा बांटने लगा। बहुत देर तक वह जब बांध से बाहर नहीं निकला तो रात्रि 9 बजे उसका साथी रितिक मंडल ने परेशान होते हुए किसी अज्ञात आशंका से फिंगेश्वर पुलिस को सूचित कर बताया कि रोहित राय बांध से बाहर नहीं निकला है लगता है कुछ गड़बड़ हो गया है। सूचना पर फिंगेश्वर थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मेन्द्र दीवान घटन स्थल पर पहुंचकर रात भर निगरानी में लगे रहे। सुबह होते ही बांध में जब उसकी खोज की गई तो रोहित का शव तैरता नजर आया। उसे पानी से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्यवाही पश्चात् शव का पीएम कराकर शव परिजनों के हवाले किया गया। उसके साथियों ने बताया कि रविराय का स्वास्थ्य कुछ दिन से अच्छा नहीं था। जब वह चारा देने जा रहा था तो उसका साथी रितिक मंडल ने उसे मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना। परिणाम स्वरूप उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
