गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।आम आदमी पार्टी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के युवा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया जिला पदाधिकारीयों, ब्लॉक पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं सहित रायपुर पहुंचकर पार्टी द्वारा मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय कृत्य और घटना के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए ! मणिपुर राज्य सरकार व  केंद्र सरकार के निष्क्रियता के विरोध में पुतला दहन किया गया! श्री भुनेश्वर सिंह डहरिया ने बताया की मणिपुर में दो महिलाओं के साथ जो अमानवीय बर्ताव और घटना हुआ है वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है यह नारी समाज ही नहीं समस्त  मानव समाज के लिए बेहद दुखद घटना है जिसमें मणिपुर में भाजपा शासित सरकार और केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा चुप्पी साधने से यह अमानवीय घटना हुई है यदि मणिपुर या केन्द्र सरकार द्वारा कानून ब्यवस्था को समय पर नियंत्रण कर लिया जाता और  कोई सकारात्मक पहल किया गया होता तो महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य नहीं होता, दोनों सरकारों ने चुप्पी साधकर अपने जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया है और  बचने का प्रयास कर रहे हैं इस घटना ने मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार के कानून ब्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है,  इस घटना का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए  माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ‌जी और मणिपुर राज्य सरकार के मुख्यमंत्री जी सहित दोनों गृह मंत्रीयों को अपने_अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए नरेंद्र मोदी जी बोलते हैं देश खतरे में हैं लेकिन मुझे लगता है आज जो अमानवीय घटनाएं माताओं_बहनों के साथ हो रहा है इससे वाकई में देश खतरे में है लेकिन मोदी जी इस शब्द को केवल चुनाव जीतने के लिए ही अपने भाषणों में उपयोग करते हैं और अन्य समय चुप्पी साधे बैठे रहते हैं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ रायपुर में आज धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कर मांग करती है कि  दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई करें या मणिपुर राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार  अपने_अपने पद से इस्तीफा दे दें ! धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से  प्रदेश सहसचिव संतोष यदु, जिला बलौदाबाजार भाटापारा से जिलाध्यक्ष  जगन्नाथ महिलांग, युवा जिला भुनेश्वर सिंह डहरिया, पूर्व संगठन मंत्री दिलीप फेंकार, SC जिलाध्यक्ष  सागर रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रभारी जसपाल सिंह जांगड़े आप नेता मुकेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रेवत कुर्रे, रामनारायण निषाद, लक्ष्मण केवट कार्तिक राम निषाद, विलास महिलांगे, शंतनु तथा बड़ी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्तागण शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version