बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2033 के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद इन दिनों सभी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे है । जिस दिन प्रदेश की सभी 90 सीटों सहित जिले की तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल और सहायक श्रीमती अंजलि शर्मा ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी मतगणना स्थल पहुँची। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की होने वाली मतगणना की तैयारियों का अवलोकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मा शंकर बंदे ने की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8ः30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम स्ट्रांग रूम और जिस जगह पर पोस्टल बैलेट रखा गया है, उसकी सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था डॉ. अनिल बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण निर्मल सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती शारदा अग्रवाल ने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने कहा। उन्होंने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था भी देखी। आवश्यक जरूरी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिये। उन्हें बताया गया कि उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है। श्रीमती अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के इंतज़ाम की बात कही।
मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अग्रवाल पहुँची प्रशासन की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां की जानकारी ली
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
