गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। मतदाता सूची में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एस.डी.एम. एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने 1 अक्टूबर 2023 तक 18 साल पूरा करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकते है। इससे वे 1 अक्टूबर के बाद होने वाले सभी निर्वाचन प्रक्रिया में अपने क्षेत्र से मतदाता बन जावेंगे। श्री नेताम ने बताया कि मतदाता सूची में अगर मतदाता के नाम आदि में त्रुटि हो या कोई मतदाता दूसरे जगह रह रहा हो, किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो जैसी गलतिया भी सुधराई जा सकती है। मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर इन सभी प्रक्रियों के लिए निर्धारित फार्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा कराएगा तो त्रुटि में सुधार, नया नाम जोड़ना आदि किया जा सकता है। एस.डी.एम. सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के सदस्यों एवं मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची को स्वच्छ एवं सटीक बनाने सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर महोदय आकाश छीकारा के नेतृत्व में इन दिनों पूरे जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य दुतगति से चल रहा।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने एवं सुधरवाने की तिथि 11 सितंबर तक बढ़ाई गई-एसडीएम नेताम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
